जैतहरी: तीपन नदी के पास अनियंत्रित बाइक गिरी, सवार गंभीर घायल
अनूपपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग पर टिपन नदी के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।