ABVP नेत्री का विरोध, छात्रों की सुरक्षा पर बवाल! Video Viral. सत्य निकेतन हादसा: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे में छात्रों समेत 7 लोगों की मौत के बाद इलाके में तनाव और गुस्से का माहौल है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की जॉइंट सेक्रेटरी बताई जा रही ABVP की छात्र नेता मौके पर बैठकर पनीर लबाबदार खाते हुए नजर आ रही हैं।
वीडियो में कुछ छात्राएं वहां पहुंचकर छात्र नेता से सवाल करती दिखाई देती हैं। छात्राएं पूछती हैं कि हादसे को कई घंटे बीत चुके हैं, ऐसे में उन्हें कैसा लग रहा है। जवाब में छात्र नेता कहती हैं कि वह सुबह से वहां मौजूद हैं। इसके बाद छात्राएं सवाल करती हैं—“तुम्हें कोई फर्क नहीं पड़ता ना?”
छात्राओं की नाराज़गी इस बात को लेकर दिखाई देती है कि जब हादसे में छात्रों की जान गई और कई लोग मलबे में दबे थे, उस वक्त छात्र नेताओं की भूमिका और संवेदनशीलता कैसी होनी चाहिए।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वीडियो में दिख रही गतिविधियों और पुराने विवादों से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है ।
#delhinews #ABVP #satyaniketan #buildingcollapse #viralvideo #channel4newsdelhincr
Delhi, India | Sep 7, 2026