भंडरिया: दुर्गा पूजा से पहले बीडीसी महेश यादव ने निजी खर्च से जर्जर सड़क को चलने लायक कराया
दुर्गा पूजा को लेकर फकीराडीह पंचायत के कुरुन गांव में बीडीसी महेश यादव ने निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत करायी है।उन्होंने दुर्गा मंडप से दुर्गा बस्ती होते हुए कोयल नदी तक तथा दुर्गा मंडप से पश्चिम टोला तक सड़क को चलने योग्य कराया।इस कार्य में हजारों रुपये खर्च होने की बात कही गयी है।