बिजनौर: मोहल्ला खेड़ा में पानी की टंकी में कीड़े निकलने से लोगों में मचा हड़कंप, लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष से की शिकायत
Bijnor, Bijnor | May 21, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा में पानी की टंकी में कीड़े निकलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत की है। समस्या का समाधान न होने पर स्थानीय लोगों ने मामले में जिलाधिकारी को अवगत कराने की भी बात बयान की है।