बिजनौर: भरत विहार कॉलोनी में स्थित मंदिर में रखे दान पात्र से पैसे व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | May 20, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने भरत विहार कॉलोनी में स्थित मंदिर मे रखे दान पात्र से पैसे चोरी करने व मंदिर में रखा अन्य सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम लवकुश है। जो गांव सालमाबाद भरेरा का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद किया है