बिजनौर: हल्दौर क्षेत्र के गांव गंगोड़ा जट में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत
Bijnor, Bijnor | May 20, 2024 हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव गंगोड़ा जट में रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में गोपालपुर निवासी अमित की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि बाकी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसमें से गांव खारी निवासी चिंटू की भी दौरान उपचार मौत हो गई।