बिजनौर: नांगल थाना क्षेत्र के गांव पुंडरी खुर्द में छात्रों के दो गुटों में मारपीट सीओ सिटी ने दी जानकारी
Bijnor, Bijnor | May 21, 2024 बिजनौर जनपद के नंगल थाना क्षेत्र के गांव पुंडरी खुर्द में एक स्कूल के छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। हालांकि मारपीट के दौरान कुछ लोगों द्वारा पुलिस को फायरिंग की सूचना दी गई लेकिन पुलिस की जांच में फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं पाई गई है। इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।