बिजनौर: बिजनौर में तेज धमाका निकालने वाली मॉडिफाई बुलेट के खिलाफ निरंतर चल रहा विशेष अभियान। दर्जनों बुलेट के साइलेंसर उतारे
Bijnor, Bijnor | May 20, 2024 बिजनौर जनपद में एसपी के आदेश पर तेज धमाका निकलने वाली मॉडिफाई बुलेट के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सड़क पर दौड़कर तेज धमाका निकलने वाली बुलेट से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। जिसके बाद एसपी ने तत्काल मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया तो ट्रैफिक पुलिस ने जिले भर में विशेष अभियान चलाया है। दो दर्जन से अधिक बुलेट के साइलेंसर को पुलिस ने उतारा है