बिजनौर: नांगल में बस अड्डे के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | May 20, 2024 बिजनौर जनपद में नांगल बस अड्डे के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर सुमित नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सुमित को सीएचसी मंडावर में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल सुमित का बिजनौर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।