इचाक: हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया
हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक निजी विद्यालय के संचालक द्वारा आवासीय सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों से जबरन मजदूरी कराई जा रही है। यह मामला ईचाक प्रखंड क्षेत्र के मनाई चौक क्षेत्र का है। जहां बीते तीन दिनों से झमाझम बारिश के बीच बच्चों से भवन निर्माण में ईंट ढुलाई का कार्य करवाया गया।