जिलाधिकारी, खगड़िया श्री नवीन कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित "संवाद-सह-मेंटरशिप कार्यक्रम" के अंतर्गत मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रेरित करते हुए सफलता के मंत्र साझा किए गए तथा उनके अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया।
"आज का संवाद, कल की सफलता का आधार"
#Khagaria #MentorshipProgram #MeritoriousStudents #EducationDepartment #BiharGovernment #DistrictAdministrationKhagaria
Khagaria, Bihar | Jun 4, 2026