इटावा: H N नगर में मार्निंग रेड अभियान के तहत बिजली विभाग ने तीन घरों में पकड़ी बिजली चोरी, दर्ज कराया मुकदमा, 152 कनेक्शन काटे
Etawah, Etawah | Dec 28, 2024 सदर इलाके में मॉर्निंग रेड अभियान चला कर बिजली विभाग ने एच एन नगर में शनिवार को तीन घरों में बिजली चोरी होते हुए पकड़ी इस पर उपखंड अधिकारी तृतीय गगन अग्निहोत्री के नेतृत्व ने पूनम देवी, संध्या देवी, और राकेश कुमार के खिलाफ बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही बिजली बिल बकाया पर 152 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ 14 लाख 36 हजार बकाया भी बसूला।