इटावा: सदर इलाके के राज्य कर कार्यालय को कबर विज्जुओं ने बनाया आशियाना, वन्य जीव विशेषज्ञ ने किया एक कबर बज्जू का रेस्क्यू
Etawah, Etawah | Dec 28, 2024 नुमाइश चौराहा स्थित राज्य कर कार्यालय को कब्र बिज्जूओ (मुर्दाखोर "पाम सिवेट") ने अपना आशियाना बना लिया है और कार्यालय की पत्रावलियों को खुर्द बुर्द कर रहे। ठंड से बचने के लिए राज्य कर कार्यालय के कमरों में करीब आधा दर्जन कब्र बिज्जू देखे गए हैं। हालांकि एक कब्र बिज्जू को शनिवार को वन्यजीव विशेषज्ञ के द्वारा कड़ी मशक्कत से पकड़कर रेस्क्यू कर लिया गया है।