इटावा: सिविल लाइन थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक ने सुनी समस्याएं, 6 में से 2 का हुआ निस्तारण
Etawah, Etawah | Dec 28, 2024 सिविल लाइन थाने पर आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने समस्याओं को सुना। सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 तक चले संपूर्ण समाधान दिवस में कुल छह फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया जबकि चार शिकायत को जांच कराकर निस्तारण का आश्वासन दिया गया।