चौमूं: चोंमू थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और छात्रों से छेड़छाड़ के मामले में 5 मनचलों को पकड़ा
Chomu, Jaipur | May 16, 2026 चौमूं थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाकर महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने वाले पांच मनचलों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास सैनी,ताराचंद सैनी,विजय कुमावत,रामपाल और जितेंद्र योगी को गिरफ्तार किया गया है इन सभी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।