गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में जदयू शिष्टमंडल ने ANMMCH का निरीक्षण किया, लू वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए जदयू का एक शिष्टमंडल जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचा। निरीक्षण के दौरान शिष्टमंडल ने विशेष रूप से हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए बनाए गए लू वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों का भ्रमण किया।