आठनेर: धामोरी के एक मकान में किंग कोबरा सांप दिखा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
Athner, Betul | Sep 9, 2026 आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम धामोरी निवासी हरिराम सनिसरे के मकान के अंदर विशालकाय किंग कोबरा सांप दिखाई दिया सांप को देख परिजनों की सांसें फूल गई। हरिराम सनिसरे ने साप निकलने की सुचना सर्प मित्र गुनवंत बरडे को और परिजनों सांप पर नजर बनाई रखी मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सफल रेस्क्यू किया जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।