आठनेर क्षेत्र के ग्राम सावंगी से दर्जन भर ग्रामीण थाना आठनेर पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम की शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण को रोकने और कड़ी कार्रवाई करने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि महिला माकोडे की निजी भूमि होते हुए पंचायत को ग़लत जानकारी देते हुए शासकीय भूमि का पट्टा बनाकर वहां प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान बना रहा है।