प्रतापगढ़: बलीपुर के पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा युवक पर हमले के मामले में अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
बलीपुर में पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा राहुल गुप्ता नामक युवक पर मंगलवार को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीओ आशुतोष मिश्र ने बुधवार शाम 4 बजे जानकारी दी कि इस घटना के संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।