मड़ियाहू: धनुहा गांव में पुरानी रंजीश को लेकर 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज
रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहा गांव में पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट करने के आरोप में 6 लोगो विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित अनिल गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी जितेंद्र आदि के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है.