प्रयागराज: संगम क्षेत्र में पुलिस के स्टीमर से टकराई दूसरी नाव, पिटाई की गई, वीडियो आया सामने
संगम क्षेत्र में एक तरफ जहां भारी भीड़ के कारण महाकुंभ की तमाम तैयारियां नाकाम नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह भीड़ से परेशान लोगों में मारपीट की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच आज मंगलवार को करीब 1:00 बजे एक वीडियो सामने आया है, जिसमें संगम में पुलिस की स्टीमर से प्राइवेट नाव टकरा जाने पर नाविक की पिटाई की गई है।