प्रयागराज: मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दृष्टिगत जिला अधिकारी प्रयागराज ने जनपदवासियों से की अपील
प्रयागराज में आगामी कल बुधवार को मौनी अमावस्या का महा अमृत स्नान पर्व है,ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर आ रहे हैं,भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी प्रयागराज में जनपद वासियों से चार पहिया वाहन से आवागमन न करने की अपील की है, जिलाधिकारी प्रयागराज रविंद्र कुमार मांदड़ ने महाकुंभ को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।