प्रयागराज: मौनी अमावस्या स्नान पर्व से पहले प्रयागराज की विभिन्न सड़कों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
प्रयागराज के महाकुंभ नगर में दिव्य भव्य महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है, जबकि कल बुधवार को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान पर्व है,जिसमें करीब 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है,एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है की आस्था का जन सैलाब उमड़ा है।