रफीगंज: नाग पंचमी का मेला देखकर लौट रहे लूना सवार की सड़क हादसे में मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
रफीगंज-शिवगंज पथ पर चातर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात हाईवा की टक्कर से लूना सवार सर्जुन साव (57) की मौत हो गई, जबकि उपेंद्र साव (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों नाग पंचमी पर मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। घायल को सीएचसी से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। सोमवार सुबह 8 बजे रफीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।