जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा आज दिनांक- 23.06.2026 को सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत ढाका थाना परिसर में मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण हेतु शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि की सभी ताजिया जुलूस समिति लाइसेंस अवश्य लें। बिना लाइसेंस के जुलूस का आयोजन नहीं करेंगे। डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है। जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि जुलूस में धारदार हथियार का प्रयोग नहीं करें। किसी तरह की अफवाह नहीं फैलाएं। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह नहीं फैलाएं। किसी तरह की घटना घटित होती है तो उसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें।
आम जनों से अपील की गई की पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
बैठक के दौरान अनुमंडल स्तरीय शांति समिति के सदस्य गण के साथ सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा, अनुमंडल पदाधिकारी ढाका, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ढाका सहित ढाका अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police