सिपाही के पद पर चयन हेतु 24.06.2026 (बुधवार)को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ वातावरण में कदाचार मुक्त कराई जाएगी - जिलाधिकारी
अध्यक्ष, केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) बिहार, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में विज्ञापन संख्या-01/2026 अंतर्गत विशेष शाखा में सिपाही के पद पर चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 24.06.2026 (बुधवार) को पूर्वी चंपारण जिला के कुल 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित है।
परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग संपन्न हुई जिसमें बताया गया कि सिपाही के पद पर चयन हेतु जिला में कुल 11परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उक्त परिक्षा में परीक्षा में 7097 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो सीटिंग में ली जाएगी। पहले सीटिंग की परिक्षा 10:00 बजे पूर्वाह्न से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक तथा दूसरी सीटिंग की परिक्षा 12:00 बजे मध्यान्ह से 1:30 बजे अपराह्न तक चलेगी।
जिलाधिकारी के द्वारा इस महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष वातावरण में कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्ति सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षकों को सभी जरूरी निर्देश दिया गया। केंद्राधीक्षकों से कहा गया कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर की व्यवस्था करा लें। केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में घड़ी की व्यवस्था रखेंगे और समय का मिलान कर लेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर बिजली की समुचित व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि 07:00 बजे पूर्वाह्न में अपने एलॉटेड परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश 08:00 बजे पूर्वाह्न से कराया जाएगा और 09:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर एक बार प्रवेश करेंगे और दोनों सीटिंग की परीक्षा देने के उपरांत ही परीक्षा केंद्र से बाहर निकलेंगे।
परीक्षार्थियों का तीन लेयर में फ्रीस्किंग का निर्देश दिया गया।पहला मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश के समय एवं दूसरा परीक्षा केंद्र के अंदर फ्रीस्किंग कराई जाएगी। तीसरे चरण की फ्रीस्किन परीक्षा कक्ष में कराई जाएगी। परीक्षार्थी केवल प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करेंगे उन्हें पेन ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में ही उन्हें लेखन कार्य के लिए पेन उपलब्ध कराया जाएगा।
संयुक्त ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग हेतु महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी, इरेज़र,शार्पनर एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/ गजट ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद सभी परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा।
परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मी/पदाधिकारी/दंडाधिकारी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर 200 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा परीक्षा केंद्र के 200 गज की दूरी के अंतर्गत स्थित सभी फोटो स्टेट / साइबर कैफे की दुकान को परीक्षा की तिथि को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। परीक्षा केंद्र पर मीडिया के प्रवेश को वर्जित किया गया है।
परीक्षा को स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में संचालन को लेकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो दूरभाष संख्या 06252-242418 पर परीक्षा के दिन कार्यरत रहेगा।
आज के संयुक्त ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता लोक शिकायत श्री शैलेंद्र कुमार भारती,अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो. शिबगतुल्लहा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा,सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा,सदर एसडीपीओ श्री दिलीप कुमार,सिविल सर्जन पूर्वी चंपारण,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा श्री नित्याम कुमार गौरव सहित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
7 views | East Champaran, Bihar | Jun 22, 2026