कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर किया बड़ा प्रहार, 32 पेटी शराब के साथ 2 गिरफ्तार, 5 लाख का मसरूका जब्त
कोंडागांव जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एनएच-30 पर चिखलपुटी बायपास के पास नाकाबंदी कर एक स्विफ्ट कार से 32 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में रायपुर से जगदलपुर जा रही कार को रोकने की कोशिश की गई...