बांके बाज़ार: श्मशान घाट की सड़क बनी मौत का रास्ता, घुटने भर गड्ढों से परेशान ग्रामीण
बांके बाजार प्रखंड के रौशनगंज पंचायत के कुलफत गांव से श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिसे देखकर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है। सड़क पर जगह-जगह घुटने भर गहरे गड्ढे हो गए हैं। हालत यह है कि ग्रामीणों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।ग्रामीण अनुज पासवान, देवन पासवान, विशेश्वर यादव, उदय यादव, टुनु याद