तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त को देवीपाटन मंदिर के पास से किया गिरफ्तार
रविवार 4 बजे थाना तुलसीपुर पुलिस द्वारा पंजीकृत हत्या के प्रयास के मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभि0 पंचम पुत्र बच्चूलाल निवासी मोतीपुर माधवडीह थाना तुलसीपुर बलरामपुर को को देवीपाटन मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया जिसके निशानदेही पर एक अदद लोहे का राड बरामद कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया गया है।