तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
शनिवार दोपहर 12:00 बजे कैंप कार्यालय पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना। लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारण का निर्देश दिया। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हमारी प्राथमिकता है।