तुलसीपुर: पुलिस ने गनवरिया मोड से चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद
थाना पचपेड़वा क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है, पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है। घटना 24-25 जून की रात की है पीड़ित परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे चोरों ने बाउंड्री वॉल फांदकर घर में प्रवेश किया। दरवाजे की कुंडी खोलकर कमरे में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात नगदी चुराकर भाग गए।