पाली: पाली में नपं की नाली निर्माण कर रही महिलाओं ने नामजद आरोपियों पर गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाया
Pali, Lalitpur | May 15, 2026 कस्बा पाली में नगर पंचायत की नाली निर्माण का कार्य कर रही महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर के समय पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए कस्बा निवासी चार नामजद आरोपियों पर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने उक्त मामले में पाली थाना पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है।