डुंडा: गंगोत्री हाईवे बंदरकोट पास भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध, पहाड़ी से अभी भी भूस्खलन जारी
सोमवार को दोपहर 12 बजे गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट पास पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रही,लेकिन कुछ देर बाद बीआरओ ने राजमार्ग को वाहन आवाजाही के लिए खोल दिया था, लेकिन दोपहर 3 बजे पहाड़ी से फिर भूस्खलन शुरू हुआ है, भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे बंदरकोट पास अभी भी बंद है,