डुंडा: उत्तरकाशी जनपद में आपराध और अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना एसपी सरिता डोबाल की पहली प्राथमिकता रहेगी
शनिवार को दोपहर 1 बजे जनपद की नव नियुक्त एसपी सरिता डोबाल ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। एसपी सरिता डोबाल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आपराध तथा नशे के काले कारोबार पर अंकुश लगाने की रहेगी। उन्होंने कहा साईबार आपराध के जाल से सिर्फ जागरूकता के कारण ही बचा जा सकता है, उन्होंने कहा कि पुलिस साईबार अपराध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जएगा।