डुंडा: सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों तक कैद रहे ग्रुप लीडर गब्बर सिंह ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हो गए
सिलक्यारा सुरंग में 41मजदूरों के साथ 17 दिनों तक कैद रहे ग्रुप लीडर गब्बर सिंह गत रविवार को सिलक्यारा से अचानक गायब हो गए, सूचना पर एसडीआरएफ ने गब्बर सिंह की खोजबीन के लिए रातभर सिलक्यारा के जंगलो में रेस्क्यू अभियान चलाया, सोमवार प्रातः 5 बजे एसडीआरएफ की टीम ने गब्बर सिंह को राड़ी टॉप के जंगलो के बीच खोज निकाला है