हरसूद: खंडवा में सोयाबीन खरीदी: 3-17 अक्टूबर तक होगा पंजीयन, 73 सहकारी समितियां बनीं केंद्र, मोबाइल से भी आवेदन
विपणन वर्ष 2026-27 के तहत भावांतर योजना में सोयाबीन की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 3 से 17 अक्टूबर तक होगा। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 73 सहकारी समितियों को पंजीयन केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर प्रभारी और ऑपरेटर ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से किसानों का पंजीयन करेंगे।