जमुई: सिमरिया गांव में घरेलू विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Mar 8, 2026 सिमरिया गांव में घरेलु विवाद के रंजिश में विपिन रजक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी काफी देर के बाद परिवार वालों को हुई। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा फंदे से झूलते युवक के शव को उतारा गया और रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।