📍 मोहनिया पोस्टऑफिस की व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत
मोहनिया में पोस्टऑफिस का अपना भवन नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पेंशनधारी बुजुर्गों को हर दिन लोहे की सीढ़ियों के सहारे ऊपर चढ़कर पोस्टऑफिस पहुंचना पड़ता है।
उम्रदराज लोगों के लिए इस तरह सीढ़ियों से चढ़ना काफी कठिन और असुविधाजनक है। इतने बड़े शाखा कार्यालय में आने वाले बुजुर्गों और आम उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता है।
संबंधित विभाग से आग्रह है कि मोहनिया पोस्टऑफिस के लिए सुविधाजनक एवं स्थायी भवन की व्यवस्था की जाए, ताकि बुजुर्गों समेत सभी उपभोक्ताओं को सहूलियत मिल सके।
#मोहनिया #पोस्टऑफिस #कैमूर #बुजुर्गोंकीसुविधा #जनसमस्या
Sangeeta Kumar Manoj Kumar Sasaram District Administration, Kaimur
Mohania, Kaimur | Oct 6, 2026