कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कुछिला एवं कुढ़नी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों, सिरिस्ता, मालखाना, हाजत, महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन से शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।