कुटुंबा: अंबा पुलिस ने 36 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
अंबा थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुषी गांव निवासी मनीष कुमार के पुत्र उमंग राज्य के रूप में हुई है।