सहजनवा: सहजनवा के भरसाड़ गांव में आमी नदी से बोरे में बंधा मिला युवक का शव, हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका
गोरखपुर के सहजनवा ब्लॉक अंतर्गत भरसाड़ ग्राम सभा में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सेमरहवा बाबा स्थित आमी नदी पुल के पास नदी में तैरते बोरे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने संदिग्ध बोरा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गीडा थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बोरे को बाहर निकलवाया। बोरा खोलते ही लोगों के होश उड़ गए।