आंदर: सलाहपुर गांव स्थित चवर में लगी आग ग्रामीणो की मदद से आग पर पाया गया काबू
Andar, Siwan | May 4, 2024 आंदर थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव स्थित चवर में शनिवार को अचानक आग लग गई।जिसमें खेत मे रखा हुआ किसानों का गेंहू का भूसा व पुआल जलकर राख हो गई है। पछुआ हवा तेज होने के कारण आग की लपक तेजी से गाँव के तरफ बढ़ते जा रहा था। जिसको देख गांव के ग्रामीणों ने अग्निशमन वाहन को सूचना दी। लेकिन अग्निश्मन वाहन समय से घटनास्थल पर नहीं पहुंची।