आंदर: लोकसभा चुनाव में 25 मई को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए रकौली विद्यालय में रंगोली बना मतदाताओं को किया जागरूक
Andar, Siwan | May 4, 2024 लोकसभा चुनाव में 25 मई को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए बीडीओ कुणाल कुमार के आदेश पर आंदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय रकौली परिसर में प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षिका सुनीता कुमारी,सुदक्षिणा कुमारी, श्रुति राय, संध्या कुमारी, शोभा कुमारी द्वारा रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।