आंदर: तियाय मंदिर के समीप अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक में मारी टक्कर पत्नी की हुई मौत पति घायल
Andar, Siwan | May 2, 2024 तियाय मंदिर के समीप गुरुवार को अज्ञात पीकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति घायल हो गया है। मृतका महिला की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के खेढाय गांव निवासी 35 वर्षीय अनीता देवी के रूप में हुई है। घायल पति की पहचान ओमप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है।