आंदर: 25 मई को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए पडेजी विद्यालय में मतदाताओं को दिलाई गई शपथ
Andar, Siwan | May 4, 2024 आंदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़ेजी परिसर में प्रधानाध्यापक गणेश राम की अध्यक्षता में शनिवार को लोकसभा चुनाव में 25 मई को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बीडीओ कुणाल कुमार के आदेश पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।