हज़ारीबाग: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लक्जरी कार से 7 बोरे डोडा बरामद किया
हजारीबाग: बरही पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लक्जरी कार से सात बोरे डोडा बरामद किया। बरामद डोडा की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस जांच के दौरान चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कार को थाना लाकर गवाहों की मौजूदगी में खोला गया। बरही एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।