हज़ारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने नशा मुक्त हजारीबाग़ अभियान का किया शुभारंभ
हजारीबाग़ को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को एक बजे अपने विधायक सेवा कार्यालय परिसर से नशा मुक्त हजारीबाग़ अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन, समाजसेवी, चिकित्सक, युवा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।