हज़ारीबाग: तालाब में मिला युवक का शव, गोदना और चप्पल से हुई शिनाख्त
सिंघरावां पंचायत के संतोषी मंदिर के पीछे रविवार सुबह तालाब में युवक का शव तैरता मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान दैहर पंचायत निवासी राकेश पासवान (35) के रूप में हुई, जिसे परिजनों ने हाथ पर गोदना से पत्नी का नाम "गुड़िया" और चप्पल से पहचाना। रक्षाबंधन पर वह ससुराल आया था और 15 अगस्त से लापता था।