हज़ारीबाग: विवेकानंद सेवा आश्रम, विष्णुगढ़ में संस्कृत दिवस का आयोजन, विप्र समाज के लोग जुटे
विप्र समाज के द्वारा हजारीबाग जिले के विवेकानंद सेवा आश्रम विष्णुगढ़ में रविवार को संस्कृत दिवस का आयोजन किया। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। समाज के वरिष्ठ जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कहा गया कि संस्कृत देवभाषा और सभी भाषाओं की जननी है।