हज़ारीबाग: हजारीबाग में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई, भारत रत्न देने की उठी मांग
माउंटेन मैन(पर्वत पुरुष) के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी की 18 वी पुण्यतिथि रविवार को दो बजे हजारीबाग के रिंग एंड रोजेज बैंक्वेट हॉल में मनाई गई. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग युवा समाज सेवी करण जयसवाल एवं कटकमसांडी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा शामिल हुए.